बार एसोसिएशन वर्ष 2024 कार्यकारिणी के लिए अध्यक्ष एवं महासचिव पद के लिए बुधवार को होगा मतदान
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान बार एसोसिएशन वर्ष 2024 कार्यकारिणी के लिए अध्यक्ष एवं महासचिव पद के लिए बार एसोसिएशन कार्यालय पर प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक बुधवार को मतदान होगा शेष पदों के लिए निर्विरोध पदाधिकारी चुन लिए गए l
बार एसोसिएशन एल्डर कमेटी अध्यक्ष ठाकुर अनेक पाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया अध्यक्ष पद के लिए अतर सिंह शाक्य तथा मुजफ्फर सईद तथा महासचिव पद के लिए नरोत्तम सिंह एवं बादाम सिंह के मध्य मुकाबला होगा उपरोक्त दोनों पदों के लिए बुधवार को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक बार एसोसिएशन कार्यालय में मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे मतदान उपरांत मतगणना उपरांत परिणाम घोषित कर दिया जाएगा l
अध्यक्ष ने बताया नव निर्वाचित वर्ष 2024 के लिए कार्यकारिणी पदाधिकारी को बार एसोसिएशन कार्यालय में 12 जनवरी को शपथ ग्रहण कराई जाएगी l
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

