मसौली बाराबंकी। आवारा पशुओं से परेशान किसानो ने गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष भगौती प्रसाद वर्मा की अगुवाई मे एक ज्ञापन एडीओ आई एस बी को सौंप कर पकड़वाने की मांग की है।
जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन सौपते हुए भाकियू ब्लाक अध्यक्ष भगौती प्रसाद वर्मा ने कहा इस समय किसान खेतों में रात दिन आवारा पशुओं के लिए भाग रहा है कड़कती सर्दी में खुले आसमान के नीचे आग के सहारे पूस की सर्द रात काट रहा है। साडो द्वारा कई किसानों को घायल भी कर चुके है। मुख्यमंत्री द्वारा आवारा पशुओं के लिए पकड़ने के लिए आदेश है तो फिर भी क्षेत्र में हजारों की संख्या में आवारा पशु कैसे घूम रहे हैं । उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 20 जनवरी तक छुट्टा पशुओं को गौशाला नही भेजा गया तो भारतीय किसान यूनियन बैनर तले अनिश्चितकालीन धरनें पर बैठेंगे।
Related Posts

