निवेशकों के लंबित प्रकरणों पर गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित कार्यवाही की जाय:डी0एम0

बाराबंकी, 12 जनवरी। जिलाधिकारी श्री सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित-लोक सभागार में निवेशक बैठक आहूत की गयी। बैठक में एम. ओ. यू. हस्ताक्षरित औद्योगिक इकाइयों, निवेशको के अनुमति, एन. ओ. सी., भू- उपयोग परिवर्तन, पैमाइश, धारा-80, धारा-89 इत्यादि संबंधित लंबित प्रकरणों पर चर्चा की गयी। जिलाधिकारी द्वारा समस्त संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि निवेशकों के लंबित प्रकरणों पर गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित कार्यवाही की जाय।
बैठक में निवेशक श्री नरेन्द्र कुमार गौतम द्वारा रकबा के अनुसार भूमि उपलब्ध न होने के संबंध में समिति से अनुरोध किया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि कल ही सम्बंधित कानूनगों और लेखपाल को बुलाकर प्रकरण का निस्तारण करें। निवेशक श्री विनम्र अग्रवाल के धारा 80 के प्रकरण में जिलाधिकारी ने सम्बंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि शीघ्र ही लंबित कार्यवाही को पूर्ण करें, जिससे कि निवेशक द्वारा निर्धारित फीस जमा करते हुये धारा-80 प्राप्त किया जा सके।
बैठक में उपायुक्त उद्योग द्वारा अवगत कराया गया कि मेसर्स शालीमार कार्प लिमिटेड, मोहम्मपुर चौकी स्थित विभिन्न गाटाओं के विनियमित हेतु अनुरोध किया गया था, जिस हेतु नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि मे० लाला जी रिजार्ट, बाराबंकी द्वारा इकाई हेतु लगभग 75 मीटर खलिहान की भू उपयोग परिवर्तन हेतु अनुरोध किया गया, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि निवेशक ग्राम समाज से प्रस्ताव उपलब्ध करायें। मे० लखनऊ फिल्म स्टूडियों द्वारा धारा-98 (1) तथा धारा-89 से संबंधित प्रकरण के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी सदर को शीघ्र ही निस्तारण हेतु निर्देश दिये गयें।
बैठक में मेसर्स सिंह इन्फाइन्स्ट्रचर द्वारा प्रस्तावित होटल/रिजार्ट हेतु निर्धारित भूमि जो 60 फिट चौड़ा व 500 मीटर लम्बा है, तथा किसान पथ की सर्विस रोड से देवा-चिनहट रोड तक है, वह एन०एच०ए०आई० द्वारा अवैध रूप से बन्द किये जाने से संबंधित प्रकरण पर जिलाधिकारी द्वारा त्वरित निस्तारण हेतु एन०एच०ए०आई० विभाग को निर्देशित किया गया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक, बाराबंकी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), आई०आई०ए० के मण्डलीय चेयरमैन-श्री प्रमित सिंह, आई०आई०ए० बाराबंकी चैप्टर श्री राजेश तिवारी, लघु उद्योग भारती के चेयरमैन श्री रंजीत श्रीवास्तव, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, उपायुक्त उद्योग, एवं अन्य विभागीय अधिकारी एवं निवेशक गण उपस्थित रहे  शमीम अंसारी

Don`t copy text!