सहसवान। थाना कोतवाली के ठीक सामने एक बंदर का बच्चा अपने परिवार के साथ उछल कूद कर रहा था की इसी बीच किसी वहान की चपेट में आकर बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी जानकारी थाने में तैनात होमगार्ड कमल सिंह को मिली होमगार्ड कमल सिंह गंभीर रूप से घायल बंदर के बच्चे को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां वरिष्ठ फार्मासिस्ट शमशाद स्वास्थ्य कर्मी कृष्ण कुमार आदि ने घायल बंदर के बच्चे का उपचार किया उपचार के उपरांत होमगार्ड बच्चे को अपने साथ ले गए जिसकी नगर में चर्चा हो रही है बंदर के बच्चे को तत्काल मिली स्वास्थ्य सेवा के चलते उसकी जान बच गई।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

