55 वर्षीय अज्ञात अर्धविक्षिप्त को कार ने मारी टक्कर मौक़े पर ही मौत

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। सोमवार की सुबह लखनऊ से अयोध्या जा रही कार ने एक अर्धविक्षिप्त को टक्कर मारते हुए पेड़ से लड़ गयी दुर्घटना मे अज्ञात अर्धविक्षिप्त की मौक़े पर ही मौत हो गयी। कार चालक क्षतिग्रस्त वाहन को छोड़कर फरार हो गये।
सफदरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार की सुबह लखनऊ से अयोध्या की ओर जा रही कार नंबर यूपी 32 एम ओ 2038 ने दादरा गांव के निकट सड़क पटरी पर घूम रहे 55 वर्षीय अज्ञात अर्धविक्षिप्त को टक्कर मार दी जिससे अर्धविक्षिप्त की मौक़े पर ही मौत हो गयी। दुर्घटना के बाद कार असुंतलित होकर पेड़ से टकरा गयी जिससे गाडी काफी क्षतिग्रस्त हो गयी तथा चालक व कार मे सवार सभी लोग फरार हो गये। पुलिस ने मृतक अर्धविक्षिप्त का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

Don`t copy text!