शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेल भी जरूरी।अरविन्द सिंह गोप

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। जिस तरह मनुष्य को जीवन जीने के लिए भोजन जरूरी है ठीक उसी प्रकार शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेल भी जरूरी है। खेल के माध्यम से आपस में भाईचारा बढता है। खेल भी शिक्षा का एक अंग है।

उक्त बातें सोमवार को ग्राम नैनामऊ मे जे डी स्टार
क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काटकर उद्घाटन करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने कही उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। हारने वाले को जीतने के लिए तथा जीतने वाले को जीत बरकरार रखने के लिए खेलना चाहिए। पूर्वमंत्री ने कहा कि क्रिकेट देश में काफी लोकप्रिय खेल है और लगभग हर घर में इसके प्रेमी मिल जायेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। अच्छा खिलाड़ी छोटे गांवों से भी निकल कर देश का नाम रोशन कर सकता है पूर्वमंत्री ने उद्घाटन मैच मे प्रतिभाग करने वाली टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पूर्व विधायक रामगोपाल रावत ने कहा कि खेल से जातिवाद की भावना खत्म होती है और टीम भावना विकसित होता है। क्रिकेट खेल में हमेशा संघर्ष करने की सीख मिलती है। विधायक विजय कुमार मंडल ने कहा कि खेल से न सिर्फ शारीरिक बल्कि बौद्धिक क्षमता का भी विकास होता है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य शकील सिद्दीकी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के छोटे खेल मैदान से ग्रामीण युवाओ को अपनी खेल प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है, आगे चलकर अपने मुकाम हासिल कर खेल जगत में पंहुच कर प्रदेश व देश का नाम रोशन करते है। उंन्होने युवाओं का उत्साह बढ़ाते हुए पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया।
उद्घाटन मौक़े पर आयोजक राणा प्रताप सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। इस मौक़े पर सपा जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार वर्मा, पूर्व प्रधान राममूर्ति यादव, असगर अली आदि लोग मौजूद रहे।

Don`t copy text!