खेत से चारा लेकर घर वापस लौट रही दलित युवती के साथ दो भाइयों ने की छेड़छाड़ मारपीट जान से मार देने की धमकी

मुकीम अहमद अंसारी

युवती ने दो भाइयों के विरुद्ध अनुसूचित जाति उत्पीड़न में कराई रिपोर्ट दर्ज

सहसवान। थाना मुजरिया मैं खेत से चारा काट कर घर वापस लौट रही अनुसूचित जाति की महिला के साथ दो सगे भाइयों ने छेड़छाड़ गाली गलौज मारपीट करते हुए जान से मार देने की धमकी दी जिस पर पीड़िता ने दो भाइयों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है l
अनुसूचित जाति की युवती ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह शाम के समय अपने खेत से चारा काटकर घर वापस लौट रही थी कि किसी बीच रास्ते में मिले दो सगे भाई मोरपाल, राजेंद्र पुत्रगण श्री राम लोधी निवासी ग्राम तिगोडा थाना मुजरिया ने गाली गलौज करते हुए छेड़छाड़ प्रारंभ कर दी जब उसने विरोध किया तब उपरोक्त लोगों ने जान से मार देने की धमकी दी जिस पर पीड़ित युवती ने दोनों भाइयों के विरुद्ध थाना मुजरिया में धारा 354 504 506 अनुसूचित जनजाति उत्पीड़न की धाराओं में अपराध पंजीकृत कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है l

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!