नगर व क्षेत्र में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बिसौली। नगर व क्षेत्र में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूली बच्चों ने सुबह को प्रभातफेरी निकाली। स्कूल कालेजों और सरकारी और निजी संस्थानों में ध्वज फहराकर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के बैनर तले नगर में तिरंगा बाईक रैली निकाली गई।

रैली को वरिष्ठ पत्रकार हरीश गुप्ता और एसोसिएशन के जिला महामंत्री मुकेश वशिष्ठ ने झंडी दिखाकर रवाना किया। लोनिवि के गेस्ट हाउस से शुरू हुई रैली पुलिस चौकी, अटल चौक, बिल्सी रोड, बुधबाजार, होली चौक, सराय होती हुई नगरपालिका पार्क में जाकर विसर्जित हुई। अंत में मौजूद ग्रामीण पत्रकारों ने मिलकर राष्ट्रगान गाया। रैली में ग्रापए जिला महामंत्री मुकेश वशिष्ठ, हाजी सगीर अहमद, सुधाकर शर्मा फौजी, चंद्रपाल शर्मा, आईएम खान, सुनील मिश्रा, राजकुमार, राहुल, अखिलेश, दीपक, बंटू तिवारी, राजेश राणा, पवन मिश्रा, आशीष, नितिन, पंचूगोपाल, अरुण, विजय गौतम, चंद्रेश आदि मौजूद रहे। तहसील परिसर में एसडीएम कल्पना जायसवाल ने ध्वजारोहण किया। यहां तहसीलदार विजय कुमार, नायब तहसीलदार आशीष सक्सेना, गिरजा शंकर यादव, जहीर आलम आदि मौजूद रहे। कोतवाली में इंस्पेक्टर राजेन्द्र बहादुर सिंह ने ध्वजारोहण किया। नगरपालिका पार्क में चेयरमैन अबरार अहमद ने ध्वज फहराया। मशकूर खां, राजीव कुमार, यशोदानंदन, विकास बाबू, महेश शर्मा, शफीउर्रहमान मुल्लाजी, सनी, राजेश बाबू आदि मौजूद रहे। विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर अधिशासी अभियंता रामलाल ने ध्वज फहराकर शहीदों को याद किया। आर. के. इंटरनेशनल स्कूल पर वाइस चेयरमैन देव रतन वार्ष्णेय ने ध्वजारोहण किया। और देश पर जान देने वाले शहीदों को नमन किया। रजिस्ट्री कार्यालय पर विपिन कुमार शर्मा ने ध्वज फहराया। ब्लूमिंग फ्लॉवर्स इंग्लिश स्कूल में प्रबंधक संतोष कुमार सक्सेना ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके अलावा दमयंती राज आनंद राजकीय महाविद्यालय, मदनलाल इंटर कालेज, जीजीआईसी आदि में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!