गणतंत्र दिवस के मौके पर स्वतंत्रता आन्दोलन में भाग लेने वाले सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बिसौली। गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने वाले सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया। इस मौके पर एसडीएम कल्पना जायसवाल ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की बदौलत ही हमें आजादी मिली।

तहसीलदार विजय कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों ने भी आंदोलन के दौरान तमाम दिक्कतों का सामना किया होगा। एसडीएम श्रीमती जायसवाल, तहसीलदार विजय कुमार व कोतवाल आरबी सिंह ने आसफपुर के स्वतंत्रता सेनानी त्रिवेणी सहाय के पुत्र अनिल शर्मा, नगर निवासी स्वतंत्रता सेनानी श्यामसिंह के पुत्र संग्राम सिंह सहित तीन लोगों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

