यदु शुगर मिल में 75 वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719217984

बिसौली। बदायूं यदु शुगर मिल में 75 वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जितेंद्र कुमार उर्फ बिल्लू ओ.एस.डी. ने ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि यदु शुगर मिल के चेयरमैन डीपी यादव एवं प्रबंध निदेशक कुणाल यादव ने 75 वें गणतंत्र दिवस पर आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। कार्यक्रम में चीनी मिल के मजदूर, स्टाफ सहित इकाई प्रमुख लेखराज तंबर मुख्य महाप्रबंधक तकनीकी रमेश चंद्र, महाप्रबंधक गन्ना अनिल कुमार, उप महाप्रबंधक उत्पादन आर. डी. यादव, सहायक प्रबंधक एच. आर. अनिल यादव व चीनी मिल के सभी वर्ग के लोगों ने भारी संख्या में भाग लिया कार्यक्रम का संचालन डी.पी.एम. त्रिपाठी उप महाप्रबंधक ने किया। और इस अवसर पर अपील की कि इस मिल को अधिक से अधिक गन्ना मिले, अच्छी पेराई हो, और अच्छी रिकवरी अर्जित की जाए। इसी में इस क्षेत्र का यहां के नौजवान किसान मजदूर का हित निहित है और अंत में उन्होंने कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की ओर मिष्ठान वितरण के उपरांत कार्यक्रम समाप्त हुआ।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719217984

Don`t copy text!