महिलाओं के द्वारा तिल, गुड़ सहित अन्य पकवान बनाए। इसके बाद पूरे परिवार के द्वारा गणेश चतुर्थी की कथा सुनी।

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। सकट चौथ पर्व सोमवार को क्षेत्र भर में उत्साह के साथ मनाया गया। तिलगुड़ से निर्मित पकवान बनाकर विघ्न विनाशक विनायक का पूजन किया गया। महिलाओं ने सकट चौथ की कथा का श्रवण किया तथा अपने बच्चों की दीर्घायु के लिए उपवास रखे।
घरों पर ऐपन से भगवान गणेश की आकृति तैयार की गई। इसके साथ ही महिलाओं के द्वारा तिल, गुड़ सहित अन्य पकवान बनाए। इसके बाद पूरे परिवार के द्वारा गणेश चतुर्थी की कथा सुनी। यह पर्व बच्चों के ऊपर आने वाले संकटों को दूर करने के लिए भी मनाया जाता है। इसलिए माताओं ने अपने बच्चों के संकटों का हरण करने एवं उनकी दीर्घायु की कामना के लिए उपवास रखे। सायं के समय चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद अपना उपवास खोला।

Don`t copy text!