नवागत मुख्य विकास अधिकारी अ सुदन ने आधा दर्जन से अधिक योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। नवागत मुख्य विकास अधिकारी अ सुदन ने गुरुवार को विकास खण्ड मसौली की आधा दर्जन से अधिक योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। मुख्य विकास अधिकारी के प्रथम निरीक्षण को लेकर अधिकारी एव कर्मचारियों मे हलचल रही।


बताते चले कि गुरुवार को नवागत मुख्य विकास अधिकारी अ सुदन ने विकास खण्ड मसौली के ग्राम करपिया मे संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय एव कम्पोजिट विद्यालय का जायजा लेने से पूर्व विद्यालय परिसर के बगल मे ही स्थित शिवमंदिर मे जलाभिषेक किया तथा आवासीय विद्यालय मे शिक्षारत छात्राओं से विद्यालय मे मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली तथा शयनकक्ष एव क्लासो, कंप्यूटर कक्ष एव रसोई का जायजा लिया छात्राओं को मीनू के हिसाब से मिलने वाले भोजन का चार्ट देखा तथा कक्षों की साफ सफाई के साथ साथ बैरकटिंग व रास्ते को सही कराने के निर्देश दिये। कम्पोजिट विद्यालय पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी ने मिड डे मील योजना के तहत बनी सब्जी रोटी को चखा सब्जी मे नमक ज्यादा होने के कारण नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिये। सीडीओ ने कक्षा 5 की छात्रा अलसिफा एव से हिंदी की किताब पढ़वाई व कक्षा 7 के छात्र नसीम से बोर्ड पर लिखे हिंदी को पढ़वाया न पढ़ पाने पर नाराजगी जताते हुए दोनो बच्चो को आगे की लाइन मे बैठाने के निर्देश दिये।
मुख्य विकास अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव मे ओपीडी, दवा कक्ष, लेबर रूम, वैक्सीनेशन कक्ष, का जायजा लेते हुए हेल्थ एटीएम से मौक़े पर मौजूद सादामऊ निवासी संजय कुमार वर्मा का स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली इसके पश्चात मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत बड़ागांव की कोटेदार सरिता वर्मा की सार्वजनिक वितरण की दुकान का जायजा लिया तथा मौक़े पर मौजूद कार्डधारक पप्पू गौतम से मिलने वाले खाद्यान्न के बारे मे जानकारी लेते हुए स्टाक एव वितरण पंजीका का जायजा लिया। बीआरसी भवन बड़ागांव मे चल रही शिक्षिकाओं के चार दिवसीय पर परीक्षण कैम्प मे प्रतिभागी शिक्षिकाओ से बच्चो की निपुणता के बारे मे जानकारी लेते हुए बच्चो को बेहतर शिक्षा देने के निर्देश दिये।
( मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना के लाभार्थियों से मिलकर पशुओं को खिलाया चना गुड़ )
मुख्य विकास अधिकारी अ सुदन ने ग्राम पंचायत देवकलिया के मजरे मनिया चादा मे मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना के तहत चयनित पशुपालक रामकुमार की साहीवाल गाय को देखते हुए दूध उत्पादन की जानकारी ली तथा ग्रामीणों से गायों को पालने के लिए प्रोत्साहित किया । गौ आश्रय स्थल मसौली मे पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी ने टेकरो से पशुओं के रख रखाव एव चारा पानी की जानकारी ली। सीडीओ ने पशुओं को हरा चारा उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए पशु चिकित्स्क डा0 कमलेश कुमार को समय समय पर जाँच के निर्देश दिये तथा पशुओं को चना व गुड़ खिलाया।
( ब्लाक मुख्यालय एव पंचायत घर भयारा एव ए एन एम सेंटर का लिया जायजा)
मुख्य विकास अधिकारी ब्लाक मुख्यालय पहुंच कर कंप्यूटर कक्ष, मनरेगा पटल, पंचम एव 15 वे वित्त आयोग के अभिलेखो का जायजा लेते हुए आईजीआरएस एव् ब्लाक दिवस मे आने वाले मामलो के निस्तारण की जानकारी ली तथा ब्लाक परिसर सहित सभागार एव अन्य पटलो का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी भूषण कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष देव पाण्डेय, परियोजना निदेशक मनीष कुमार , खंड विकास अधिकारी डा संस्कृता मिश्रा , सहायक विकास अधिकारी पंचायत जानकीराम, अवर अभियंता आर ई डी प्रमोद कुमार गौतम, लघु सिंचाई अरुण कुमार व्यास बी ई ओ संजय शुक्ला, ग्राम प्रधान विजय वर्मा, पंचायत सचिव जैसराम, उत्तम वर्मा, सौम्या सिंह, मो0 आकिब जमाल, संजीव सिंह, प्रताप नारायण आदि लोग मौजूद रहे।

Don`t copy text!