बदायूं। मामला थाना कुंवर गांव क्षेत्र का है जहां थाना कोतवाली निवासी एक ई रिक्शा चालक दावत खाने के लिए कुंवर गांव थाना क्षेत्र के हरि नगला हुसैनपुर के मजरा मांगर रिश्तेदारी में दावत खाकर अपने घर वापस लौट रहा था की बीच रास्ते में रिक्शा रोक कर फ्रेश होने चला गया की इसी बीच कोई उचक्का उसका ई-रिक्शा लेकर फरार हो गया रिक्शा चालक ने अज्ञात चोर के विरुद्ध थाना को गांव में रिपोर्ट दर्ज कराई है l
जानकारी के मुताबिक थाना कोतवाली क्षेत्र के लोची नगला निवासी श्याम चरण पुत्र राम रईस ई रिक्शा चलाकर नगर बदायूं में गुजर बसर करता है श्याम चरण ई रिक्शा लेकर थाना कुंवर गांव क्षेत्र के ग्राम हरी नगला हुसैनपुर के मजरा गांव मांगर मैं रिश्तेदारी में किसी समारोह की दावत खाकर ई रिक्शा लेकर घर वापस लौट रहा था की इसी बीच रास्ते में लघु शंका लगने पर वह सड़क पर ई-रिक्शा खड़ा करके फ्रेश होने चला गया जब वह फ्रेश होकर लौटा तो कोई उचक्का उसका ई-रिक्शा लेकर फरार हो गया श्याम चरण ने कई जगह ई रिक्शा तलाश किया परंतु नहीं मिला रिक्शा चालक ने आजा चोरों की विरुद्ध धारा 379 में रिपोर्ट दर्ज कराई है l
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

