सहसवान। जूनियर हाई स्कूल जहांगीराबाद में कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक करने के लिए आई सी ई एक्टिविटी स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान के तहत स्कूल के बच्चों को जागरूक किया गया।
आदर्श जूनियर हाई स्कूल जहांगीराबाद में कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान के तहत आयोजन किया गया।
जो 30 जनवरी 2024 से 13 फरवरी 2024 तक राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के स्पष्ट जागरूकता अभियान के क्रम में डॉक्टर सैयद अशफाक अली ने कहा कुष्ठ रोगियों से घृणा नहीं बल्कि आत्मीयता का भाव रखें।
कार्यक्रम में कुष्ठ रोग को दूर करने की शपथ दिलाई गई।
कुष्ठ रोग के बारे में जागरूक किया कार्यक्रम में स्वास्थ्य केंद्र के वीर गौतम व स्कूल स्टाफ सहित मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

