जनपद में मिलेगा पर्यटन को बढ़ावा, डीएम ने की बैठक

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूँ । जिला स्तरीय पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के उद्देश्य के अनुरूप जनपद में कार्य कराए जाएं। उन्होंने जिला स्तर पर विभिन्न कार्यां व बेहतर समन्वय व अनुश्रवण के लिए मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया। उन्होंने कहा कि जनपद में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अनेकों कार्य कराए जाएंगे।

जिलाधिकारी ने अपने कैम्प कार्यालय में आयोजित बैठक में पर्यटन सूचना अधिकारी मनीष सिंह को प्रत्येक बुधवार को जनपद में कार्यालय संचालित करने के लिए कहा। मनीष सिंह ने बताया कि उनके अंतर्गत चार जनपद आते हैं जिसमें मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर व बदायूं है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला स्तरीय पर्यटन एवं संस्कृति की परिषद की बैठक प्रत्येक माह नियमित रूप से आयोजित कराई जाए।
जिला विकास अधिकारी श्वेतांक पाण्डेय ने बताया कि मेरा माटी मेरा देश सहित गत माहों में आयोजित किए गए विभिन्न कार्यक्रम के भुगतान हेतु तीन मदों में अलग-अलग मिलाकर कुल 20 लाख रुपए का बजट प्राप्त हुआ है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, पर्यटन सूचना अधिकारी मनीष सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

Don`t copy text!