बिसौली नगरपालिका के विभिन्न ठेकों की नीलामी

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली। नगरपालिका के विभिन्न ठेकों की नीलामी नायब तहसीलदार सृजन कुमार यादव व चेयरमैन अबरार अहमद के नेतृत्व में हुई। शनिवार बाजार का ठेका इस बार चार लाख चार हजार रुपए में हुआ है। जबकि बुधबाजार का ठेका तीन लाख अस्सी हजार रुपए का हुआ है। होर्डिंग फ्लैक्सी के ठेके की अंतिम बोली 69 हजार रुपए लगाई गई। दुकानों की नीलामी के लिए किसी व्यक्ति के उपस्थित न होने से बोली नहीं लग सकी। चेयरमैन अबरार अहमद ने कहा कि इस बार भी ठेकों की नीलामी निष्पक्ष तरीके से की गई है। नीलामी के दौरान ईओ शैलेन्द्र कुमार सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, राजस्व निरीक्षक राजीव कुमार, विकास बाबू, जितेन्द्र आदि मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

Don`t copy text!