नाजायज़ चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। जैदपुर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर कब्जे से एक अदद नाजायज़ चाकू बरामद कर आरोपी के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया।
जानकारी के अनुसार जैदपुर पुलिस टीम ने ग्राम हरख थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी निवासी जाबिर पुत्र शहीर को हरख से गिरफ्तार किया जिसके पास एक अदद अवैध चाकू बरामद होने पर जैदपुर थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

Don`t copy text!