मसौली बाराबंकी। सहभागी शिक्षण केन्द्र की एचसीएल टीम ने शुक्रवार को विकास खण्ड मसौली की ग्राम पंचायत चिलौकी का भर्मण कर विकास कार्यो का जायजा लिया।
सहभागी शिक्षण केन्द्र से आये मनीष कुमार की अगुवाई मे एचसीएल की 15 सदसीय टीम ने पंचायत भवन मे ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक, पंचायत सदस्यों के साथ बैठक हुई, जिसमें ग्राम प्रधान सोमनाथ को मिले पुरुस्कार पर बधाई जानकारी देते हुए तकनीकी खेती एवम शिक्षा के साथ साथ सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। पंचायत सदस्य राजेश ने बताया कि मूली चुकन्दर धनिया आदि सब्जियों की खेती गांव में बड़ी मात्रा में होती है। पंचायत के देखरेख व सहयोग से बच्चे सरकारी स्कूलों में अच्छी पढ़ाई कर रहे हैं। सरकारी गल्ले की दुकान पर सही नाप तौल में अनाज मिलता है, स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय समय पर टीकाकरण कार्यक्रम चलता रहता है। सरकारी कर्मचारी गांव में समय से उपस्थिति होकर अपने दायित्व का निर्वहन करते हैं, फिर गांव का भ्रमण किया गया जिसमें महिला स्नानघर सामुदायिक शौचालय की साफ सफाई व्यवस्था भी देखा गया जो ठीक रहती है। आरो प्लांट द्वारा शुद्ध पेयजल पंचायत में रहने वाले परिवारों को 5 रूपये में उपलब्ध कराया जाता है और पंचायत के बाहर 20 रूपये में तथा उससे प्राप्त आय का 70% इस कार्य में लगे लोगों को और 30% ग्राम संगठन में जमा होता है।
पंचायत में बाल सभा की भूमिका पर प्रधान ने विस्तार से जानकारी दी। गांव को सुन्दर स्वच्छ बनाने में पूरे पंचायत के लोगों का सहयोग मिला। सभी को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

