हादसे को दावत दे रहा है विद्युत पोल। बड़ी घटना होने के इंतजार में बिजली विभाग
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। विद्युत विभाग की उदासीनता कहे या सड़क निर्माण करने वाली कार्यदाई संस्था की अनदेखी जो सड़क बनाने के दौरान विद्युत पोलो को विस्थापित नही किया सड़क पर खड़े विद्युत पोल आये दिन दुर्घटना के सबब बन रहे है । बिजली विभाग के अधिकारियो एव कर्मचारियों को जानकारी होने के बावजूद भी विभाग किसी हनहोनी घटना के इंतजार मे है।
गोंडा बहराईच राष्ट्रीय राजमार्ग से ग्राम पंचायत सहाबपुर एव जहागीराबाद को जोड़ने वाले लिंक मार्ग के हुए चौड़ीकरण कार्य मे लोकनिर्माण विभाग ने पहले से ही लगे लोहे के विद्युत पोलो को सड़क के किनारे विस्थापित किये बगैर सड़क बना दी जो राहगीरों एव वाहन चालको के लिए परेशानी का सबब बने हुए है। बताया जा रहा है कि रोजाना हजारों लोगों का आवागमन इस रास्ते से होता है। इन लोगों के ऊपर मौत का खतरा मंडरा रहा है। प्रत्येक रविवार एव गुरुवार को लगने वाली बाजार के बीचोंबीच सबसे व्यस्ततम रास्ते में बिजली के खंभे अब दुर्घटना का सबब बने हुए हैं। इस रास्ते के गुजरने वाले सैकड़ों की संख्या में चौपहिया वाहन और बाइक सवार हादसे का शिकार हो सकते हैं। बिजली विभाग के अफसरों से कई बार लोगों ने इसकी शिकायत की लेकिन सड़क बने कई वर्ष बीते चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर सुबह-शाम जाम लग जाता है। छोटे वाहन भी इनके कारण ठीक से निकल नहीं पाते हैं। खंभों के कारण जाम में फंसने वाले लोगों में अक्सर कहासुनी भी हो जाती है।
इसी क्रम मे रानी बाजार से कस्बा त्रिलोकपुर बाया भयारा सड़क के चौड़ीकरण के कई वर्ष बीत चुके है सड़क के चौड़ीकरण के दौरान आधा दर्जन से अधिक हाइटेशन लाइन के विद्युत पोल सड़क मे आ गये जो जानलेवा बने हुए है बताते चले कि गोंडा बाराबंकी राष्ट्रीय राजमार्ग पर जब भी कोई जाम जैसी स्थित बनती है तो छोटे बड़े सभी प्रकार के वाहन इसी मार्ग से गुजरते है जो वाहनो के आवागमन मे बाधक बनते है।
बहरहाल दो विभागों की उदासीनता एव लापरवाही कभी एव किसी समय आम लोगो पर भारी पड़ सकती है तब सिवाय अफ़सोस के कुछ नही होगा।

