कड़ाधाम थाना क्षेत्र में करोना मरीज मिलने पर सक्रिय हुई पुलिस, गांव सील

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट

गांव के लोगों के आने-जाने पर रोक लेकिन लोगों की सुविधाओं का ख्याल रख रही है पुलिस

कौशाम्बी। कड़ा धाम थाना क्षेत्र रामपुर बढनावा मलाक पचम्भा गांव में कोरोना मरीज होने की रिपोर्ट आने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने गांव को चारों ओर से सीज कर दिया है। गांव का कोई भी व्यक्ति न तो बाहर आ सकता है न ही बाहर जा सकता है। यही नहीं जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष राधेश्याम वर्मा खुद गांव की सीमा पर वह निगरानी में जुटे हुए हैं।

बताते चलें कि कौशांबी में मिला पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज। हरियाणा से 29 मार्च को अपने गांव आया हुआ था। प्राथमिक विद्यालय में 8 लोगो को किया गया था क्वॉरेंटाइन। एक युवक की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव आई है इसके बाद प्रशासन ने सभी सात क्वॉरेंटाइन लोगों को को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया है। इस मौके पर थाना अध्यक्ष राधेश्याम वर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के आदेश पर गांव की सीमाओं को सील किया गया है।

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट

 

Don`t copy text!