दिल्ली के लिये रवाना हुये किसानों को जैदपुर पुलिस ने थाना चौराहा पर रोका….
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी।भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता के प्रदेश सचिव मनीराम गौतम के साथ किसान यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक कस्बे के मोहल्ला बड़ी बाजार चमरहिया में होने के बाद तमाम किसान पदाधिकारी दिल्ली के लिये रवाना हुये किसानों को जैदपुर पुलिस ने थाना चौराहा के पास रोक लिया।ज्ञापन देने के बाद किसान यूनियन के लोग वापस हो गये।
बताते चले की मोहल्ला बड़ी बाजार चमरहिया कस्बा जैदपुर जनपद बाराबंकी के तेज तर्रार किसान नेता मनीराम गौतम की अगुवाई में दिल्ली में चल रहे आंदोलन को सफल बनाने के लिए गुरूवार को जैदपुर मे किसान यूनियन के तमाम पदाधिकारियों की बैठक कर दिल्ली के लिये निकले लोगो को थाना चौराहे के पास प्रभारी निरीक्षक अमित प्रताप सिंह ने रोक लिया गया और ज्ञापन कर देकर किसान यूनियन के लोग वापस हो गये।
इस अवसर पर लाल जी यादव मनीराम शर्मा,मनीराम गौतम आजाद वर्मा,राम सिंह, राम संजीवन,राम किशुन,रौनक, रेनु वर्मा,सलीम,राम विलास, दम्पता मुकेश सिंह चौहान आदि लोग मौजूद थे।

