फाइनेंसर ने फाइनेंस वाले टेंपो के खींची फोटो बाकीदार ने फाइनेंसर के साथ की मारपीट गाली गलौज रिपोर्ट दर्ज
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं थाना उझानी कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी कछला के अंतर्गत पड़ने वाले ग्राम पंखिया नगला में फाइनेंस के बकाया राशि मैं चोरी छुपे चला रहे टैम्पो का फाइनेंसर द्वारा फोटो खींच लेने पर बौखलाए टेंपो मालिक ने फाइनेंसर के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया फाइनेंसर ने आरोपी टेंपो चालक के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है l
पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में फैसल अब्दुल खान पुत्र हबीब खान निवासी मोहल्ला मौलवी टोला बदायूं जो महिंद्रा व महिंद्रा फाइनेंस सर्विस लिमिटेड शाखा सर्विस बदायूं में एसटीओ लोन फाइनेंसर हू प्रार्थी को जानकारी मिली फाइनेंस की बकाया राशि का टेंपो यूपी 24 ए टी 5087 का मालिक बकाया राशि जमा नहीं कर रहा है तथा यह टेंपो वार्ड नंबर 2 पनखिया नगला मैं खड़ा हुआ है मैं तत्काल वहां पहुंचा तथा खड़े हुए टेंपो का फोटो खींचने लगा इसी बीच सलमान पुत्र बनने ने उसके साथ मारपीट प्रारंभ कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया l
पीड़ित फैसल अब्दुल खान के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने धारा 323 504 506 सलमान पुत्र बनने के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली l
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

