बिसौली। एल्फाबेट किंडर गार्डन स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। वर्निका यादव को स्टूडेंट आफ द ईयर की ट्राफी दी गई। मुरादाबाद से आए जादूगर अंकुश ने हैरतंगेज जादू से बच्चों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना व स्वागत भाषण से हुआ। भारती अग्रवाल व मुदित अग्रवाल ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के 65 विजेताओं को पुरुस्कृत किया। सुभाष चंद्र अग्रवाल व मुदित अग्रवाल ने शिक्षा के साथ साथ संस्कारों के बारे में विस्तार से बताया। भारती अग्रवाल ने सभी शिक्षिकाओं व अभिभावकों के सहयोग पर आभार जताया।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

