आज से शुरु हुई तीन दिवसीय आर्चरी प्रतियोगिता के प्रथम के 30 मीटर की प्रतिस्पर्धा प्रतियोगिता…
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। दशवी वाहिनी पीएसी परिसर मे आज से शुरु हुई तीन दिवसीय आर्चरी प्रतियोगिता के प्रथम के 30 मीटर की प्रतिस्पर्धा प्रतियोगिता में एसडीआरएफ लखनऊ प्रथम, 26 वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर द्वितीय एवं 11 वी वाहिनी सीतापुर तीसरे स्थान पर रही।

आर्चरी प्रतियोगिता का शुभारंभ सेनानायक अरूण कुमार श्रीवास्तव ने पीएसी मध्य जोन के सभी टीम मैनेजरों से परिचय प्राप्त करते हुए किया तथा प्रतियोगिता में सम्मिलित होने वाली सभी टीमों के टीम मैंनेजर/खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन व खेल भावना के प्रति जागरूक करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा प्रथम प्रतियोगिता का शुभारंभ तीर चलाकर किया इससे पूर्व
आर्चरी प्रतियोगिता मे सम्मिलित होने वाले पीएसी मध्य जोन की समस्त टीमों के खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में सच्ची खेल भावना से खेलने एवं खेल के नियम व मर्यादाओं का पालन करने की शपथ दिलायी गयी।
इस अवसर पर शिविरपाल उमेश कुमार राय, शायक
शिविरपाल दिनेश पांडे, सूबेदार मेजर सचिदानंद दीक्षित, एवं वाहिनी तथा पीएसी मध्य जोन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

