बदायूं। राजकीय महाविद्यालय एनएसएस की तीनों इकाइयों का अलग अलग गावों में संचालित सात दिवसीय विशेष में पर्यावरण संरक्षण दिवस मनाया गया। नरऊ बुजुर्ग गांव में चल रहे प्रथम इकाई के शिविर में पर्यावरण संरक्षण दिवस आयोजित कर प्लास्टिक उन्मूलन के लिए जनजागरूकता रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ सतीश सिंह यादव ने किया। स्वयंसेवियों ने नरऊ बुजुर्ग ग्राम के लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से परिचय कराया। द्वितीय ईकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ राजधारी यादव ने रसूलपुर में रैली निकाल पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया। डॉ प्रेमचंद ने प्लास्टिक उन्मूलन एवं उसके दुष्प्रभावों से परिचित कराया तथा प्लास्टिक से होने वाले विभिन्न रोगों के प्रति जागरूक किया। दोनों इकाइयों के वालंटियर्स ने अपने अपने गोद लिए गावों के ग्रामीणों के साथ शपथ ली कि वह आज से प्लास्टिक थैलियों का प्रयोग नहीं करेंगे इसके स्थान पर कपड़े से बने बैग का प्रयोग करेंगे।
पड़ौआ ग्राम मे चल रहे तृतीय इकाई के शिविर में पर्यावरण संरक्षण दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता योगेन्द्र प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि राजेश कुमार यादव ,सोनू पासवान ने पौधारोपण किया। मुख्य वक्ता डॉ सरिता यादव ने पौधारोपण अभियान की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम अधिकारी ने संगोष्ठी का संचालन किया।
इस अवसर पर योगिता यादव, शिवांगी कश्यप, अनूप सिंह, आयुष, हर्षित, दीपांशु अनुज प्रताप सिंह, सगुन शर्मा, उपासना , चेतना, प्रियंका, राजलक्ष्मी, राजश्री इशराक अहमद, निखिल सिंह आदि उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

