पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी 6 मार्च को सहसवान विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं । पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा बदायूं लोकसभा से 5 बार सांसद रहे सलीम इकबाल शेरवानी 6 मार्च को सहसवान विधानसभा क्षेत्र के नगर सहसवान में क्षेत्र के मतदाताओं से विचार विमर्श करते हुए अपने अगले राजनीतिक कदम की घोषणा करेंगे l
मधुर ग्रुप के अध्यक्ष तथा समाजसेवी ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर ने जानकारी देते हुए बताया की पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद से त्यागपत्र देने के उपरांत बदायूं जनपद की अल्पसंख्यक बाहुल्य विधानसभा क्षेत्र सहसवान 113 के अपने समर्थकों के साथ 6 मार्च दिन बुधवार को अपराह्न में अपने वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मध्य नजर राजनीतिक कदम के लिए विचार विमर्श करते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे l
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

