पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी की 6 मार्च को सहसवान नगर धर्मनिरपेक्ष महापंचायत को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं । बदायूं लोकसभा चुनाव में अपनी अहम भूमिका दर्ज कराने को लेकर सहसवान विधानसभा क्षेत्र के नगर सहसवान में पांच बार सांसद दो बार केंद्रीय मंत्री रहे पूर्व सांसद सलीम इकबाल शेरवानी अपने दिग्गज कार्यकर्ताओं के साथ 6 मार्च को अपराह्न 11:00 बजे नारायण भवन में धर्मनिरपेक्ष कार्यकर्ताओं की एक महा पंचायत को संबोधित करेंगे तथा उनके साथ अपने विचार साझा करेंगे श्री शेरवानी की 6 मार्च को होने वाली धर्मनिरपेक्ष महापंचायत मैं हजारों की तादाद में धर्मनिरपेक्ष लोगों की भीड़ जुटाने तथा महापंचायत को सफल बनाने के लिए मरहूम पूर्व पालिका अध्यक्ष नूरुद्दीन के डार्लिंग रोड स्थित आवास पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई जिसमें कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की गई इससे पूर्व समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव समाजसेवी ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर ने कार्यकर्ताओं के साथ गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र में कई स्थानों पर कार्य कर्ताओं के साथ बैठक करते हुए 6 मार्च को सहसवान विधानसभा क्षेत्र में होने वाली धर्मनिरपेक्ष महापंचायत को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील की तथा दिग्गज कार्यकर्ताओं को भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी सौंपीl
ज्ञात रहे बदायूं लोकसभा क्षेत्र मैं तीन तीन दशक एक बार को छोड़कर लोकसभा में अपना वर्चस्व कायम रखने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद से समाजवादी पार्टी की नीतियों के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए पद से त्यागपत्र दे दिया साथ ही उनके बदायूं, संभल, अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र में समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी रहे समाजसेवी ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर जो समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पद पर विराजमान थे उन्होंने भी श्री शेरवानी के त्यागपत्र देने के तीन दिन बाद पद से त्यागपत्र दे दिया उन्होंने त्यागपत्र देते हुए कहा कि जिस पार्टी में कथनी करनी मैं अंतर हो तथा श्री शेरवानी जैसे निष्ठावान कर्मठ जुझारू कार्यकर्ता के विचारों की अनदेखी की जाए ऐसी पार्टी में उन्हें रहने का कोई हक नहीं है l समाजवादी पार्टी से पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री शेरवानी द्वारा बदायूं लोकसभा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा पार्टी की नीतियों को नजर अंदाज कर कुछ चंद लोगों के इशारों पर पार्टी नीतियों के विरुद्ध काम करने के तरीकों से नाराज होने के बाद उन्होंने बदायूं लोकसभा क्षेत्र के अपने दिग्गज कार्यकर्ताओं के साथ धर्मनिरपेक्ष महापंचायत में अपने विचार साझा करने का निर्णय लिया है l
मरहूम पूर्व पालिका अध्यक्ष हाजी नूरुद्दीन के डार्लिंग रोड स्थित कोठी पर 6 मार्च को सहसवान विधानसभा क्षेत्र के नगर सहसवान में 11:00 बजे के धर्मनिरपेक्ष महापंचायत को सफल बनाने के लिए बदायूं लोकसभा क्षेत्र के हजारों की तादाद में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाने के लिए पूर्व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में जनपद के दिग्गज कार्यकर्ताओं की बैठक हुई l जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद सलीम इकबाल शेरवानी की 6 मार्च को प्रस्तावित धर्मनिरपेक्ष महापंचायत को सफल बनाने के लिए दिग्गज कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई जिम्मेदारी में कार्यकर्ताओं से स्पष्ट रूप से कहा गया कि समाज के धर्मनिरपेक्ष लोगों को भारी तादाद में लाया जाए l महापंचायत का कार्यकर्ता जगह-जगह ग्राम घर जाकर व्यापक प्रचार प्रसार करें तथा लोगों को धर्मनिरपेक्ष महापंचायत में विचार साझा करने के लिए आमंत्रित करें l
बैठक से पूर्व समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव समाजसेवी ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मिठनपुर, बेरपुर, कलैथा, भीमपुर दोस्तपुर कुंवरपुर चंदन बेरपुर मानपुर आदि ग्रामो में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए कहां की कार्यकर्ता हजारों की तादाद में 6 मार्च को सहसवान नगर के नारायण भवन में होने वाली पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी की धर्मनिरपेक्ष महापंचायत का हिस्सा बने तथा उनके साथ विचार साझा करें उन्होंने कहा श्री शेरवानी धर्मनिरपेक्ष, निष्ठावान ,जुझारु ,निर्भीक ,राजनीतिक पार्टियों के समक्ष अपनी बात रखने वाले तथा सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने वाले उच्च कोटि स्तर के बेबाक अपनी बात रखने वाले व्यक्ति हैं उन्होंने हमेशा सभी वर्ग के लोगों के हितार्थ क्षेत्र में कार्य किया जिसके कारण बदायूं लोकसभा क्षेत्र की जनता ने उन्हें पांच बार बदायूं लोकसभा क्षेत्र से एक बार को छोड़कर लगातार संसद में भेजा तथा केंद्र में वह दो बार केंद्रीय मंत्री रहे उनके उनके व्यक्तित्व , व्यवहार को उनकी कार्यशैली को बदायूं लोकसभा क्षेत्र की जनता बखूबी जानती है बदायूं लोकसभा द्वारा तीन दशक तक क्षेत्र के मतदाताओं के मिले प्यार सम्मान की बदौलत उन्होंने राजनीति की और बदायूं लोकसभा का नेतृत्व किया इसके बावजूद भी वह बदायूं लोकसभा के मतदाताओं से हमेशा जुड़े रहे संपर्क में रहे इसलिए अब समय आ गया है 2024 के होने वाले लोकसभा चुनाव के मध्य नजर बदायूं लोकसभा के लिए 6 मार्च को श्री शेरवानी द्वारा रखी गई धर्मनिरपेक्ष महापंचायत को सफल बनाएं और हजारों की तादाद में पहुंचकर उनके विचारों को सुने तथा उनके साथ अपने विचार भी साझा करें l
बैठक में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री आबिद रजा श्री शेरवानी के प्रतिनिधि जाहिद हसन अनवर खान पूर्व पालिका सदस्य मंसूर अहमद उर्फ मुन्ना पूर्व पालिका सदस्य निहालुद्दीन पालिका सदस्य शहाबुद्दीन अब्दुल रब अंसारी जमालुद्दीन उर्फ जमाल विजयपाल सिंह यादव सहित भारी तादाद में दिग्गज कार्यकर्ता उपस्थित थे l
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

