कम होने का नाम नहीं ले रही जैदपुर नगर पंचायत अध्यक्ष की समस्याएं। बेटे दाउद पर लगातार लग रहे भ्रष्टाचार के आरोप से असमंजस में जैदपुर की जनता

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। नगर पंचायत जैदपुर में हो रहे भ्रष्टाचार व उत्पीड़न के शिकार हुये एक कम्प्यूटर कर्मचारी का फिर विडियो वायरल होना अब आम जनता को सोचने पर मजबूर कर दिया है। लगातार खुल रही नगर पंचायत जैदपुर को धिनौनी साजिश फिर आला अधिकारी मौन हैं बात समझ से बाहर हो चुकी है।

बताते चले कि नगर पंचायत जैदपुर में चेयरमैन प्रतिनिधि व लिपिक प्रदीप कुमार के ऊपर लगे आरोपों की जांच भी नहीं हो पायी और एक बयान में गाजीपुर निवासी रंजीत राम ने आईजी आरएस के अंतर्गत आरोप लगाते हुये जबरन चेयरमैन निलोफर के देवर कलीम अंसारी द्वारा मृत्यु जन्म प्रमाणपत्र बनाने हेतु बिना साक्ष्य व ईओ के आदेश के बगैर दबाव बनाने पर इंकार करते ही तीन‌ महीने से कर रहे कम्प्यूटर आपरेटर की नौकरी से निकाल दिया गया। वहीं लिपिक प्रदीप कुमार पर भी धमकाने‌‌ का आरोप फिर लगाया गया। ये बात भी क्षेत्र में आग की तरह फ़ैल गयी है। जिससे लोग तरह तरह की बात कर रहें हैं। सूत्रों के अनुसार नगर पंचायत जैदपुर में निलोफर के निकाय चुनाव में जीत हासिल करते ही दाऊद के चचा कलीम के निर्देश पर सफाईकर्मी कर्मचारियों सहित इओ ठेकेदार भी चलते हैं। ये बात कस्बे में किसी से छुपी नहीं हैं। जबकि एक सफाई कर्मचारी ने नाम न छपने की शर्त पर बताया न तो ये सभासद है न प्रतिनिधि फिर भी लोगों में एक दहशत कायम कर नगर पंचायत अध्यक्ष की शह पर कमान चहेते देवर के हाथ से चलायी जा रही है।
जबकि ईओ आलोक कुमार ने बताया ऐसा कुछ भी नहीं है। ये कम्प्यूटर आपरेटर काम में बहुत लापरवाही के कारण निकाला गया है। सारी बातें व लगाते गये सभी आरोप गलत है।

Don`t copy text!