खंड विकास अधिकारी डा0 संस्कृता मिश्रा ने ग्राम प्रधान दिनेश कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी । 26 फ़रवरी को अयोध्या में आयोजित मण्डल स्तरीय कार्यशाला में ई लर्निंग लैब निर्माण में उत्कृष्ट कार्य पर ग्राम पंचायत हेतमपुर को मिले प्रशस्ती पत्र को गुरूवार को खंड विकास अधिकारी डा0 संस्कृता मिश्रा ने ग्राम प्रधान दिनेश कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।

बताते चले कि गत 26 फ़रवरी को अयोध्या मंडल की हुई समीक्षा बैठक मे में ई लर्निंग लैब निर्माण में उत्कृष्ट कार्य करने पर पुरुस्कृत किया गया था किन्ही कारणों से कार्यक्रम मे नही पहुंच पाने वाले ग्राम प्रधान दिनेश कुमार को खंड विकास अधिकारी डा0 संस्कृता मिश्रा प्रशस्ती पत्र देकर समनानित किया।
खण्ड विकास अधिकारी डा संस्कृता मिश्रा ने कहा यह हमारे ब्लाक के लिए हर्ष का विषय है कि मंडल स्तर पर सम्मान मिला है। सभी ग्राम पंचायतों के प्रधानो से व सचिवो से अपेक्षा है इसी प्रकार गुणवत्ता पूर्ण अच्छे कार्य करते रहे इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी सुलेखा यादव, ग्राम प्रधान सोमनाथ राजपूत, नीरज कुमार, संदीप सिंह, श्रीकांत प्रधान प्रतिनिधि उमाकांत राव, ग्राम पंचायत सचिव आकिब जमाल महेश प्रताप जैसराम कमलेश यादव स्थापना लिपिक अनिल दुबे प्रदीप बाजपेयी तथा कई अन्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Don`t copy text!