इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को मजबूती से लड़ाया जाएगा चुनाव,

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान। 29 फरवरी पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम अनुसार आज जिला महासचिव डॉक्टर फैजल कादरी के आवास पर एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष हाजी नुसरत अली ने संगठन का विस्तार करते हुए इमशाद हुसैनको जिला सचिव और जावेद फारूकीको सहसवान नगर अध्यक्ष। के पद पर मनोनीतपत्र देकर सम्मानित किया

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पीसीसी सदस्य चौधरी वफाती मिया ने कहा कि आज की मौजूदा सरकार में हर वर्ग परेशान है किसान नौजवान महिला मजदूर व्यापारी आदि बेरोजगारी और महंगाई से जूझ रहे हैं उन्होंने कहा कि इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए हमें इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को मजबूती के साथ चुनाव जितना होगा त भी बेरोजगारी महंगाई जैसी समस्याओं से हमारा पीछा छूटेगा इस मौके पर विशिष्ट अतिथि डॉ राम रतन पटेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में सभी जाति वर्गों का सम्मान है इस पार्टी ने इस देश को आजाद कराया और आज हर वर्ग विशेष की लड़ाई को राहुल गांधी जी सड़क से लेकर संसद तक खूब लड़ रहे हैं इस मौके पर बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन हाजी नुसरत अली ने कहा कि संगठन का विस्तार पूरे जिले में किया जा चुका है और एक मजबूत टीम अल्पसंख्यक विभाग की इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को चुनाव लड़ाए गी और और भारी मतों से गठबंधनप्रत्याशी को जिताया जाएगा। इस मौके पर आउटरेज विभाग के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश प्रजापत एडवोकेट ने कहा कि आज युवा परेशान है पुलिस भर्ती में पेपर लीक कर दिया जाता है और अग्नि वीर जैसी योजना लाकर युवाओं के सपने को तोड़ा जा रहा है देश का किसान परेशान है नौजवान परेशान है लेकिन इस सरकार के कान पर जू तक नहीं रिंग रही है लेकिन 2024 के चुनाव में यह नौजवान और किसान इस बीजेपी सरकार को उसकी औकात बता देगा संगठन के जिला महासचिव डॉक्टर फैजल कादरी ने आए हुए सभी मेहमानों का स्वागत सम्मान किया और। इस मौके पर गोष्ठी का संचालन जिला प्रवक्ता अनिल उपाध्याय ने किया बैठक में जिला सचिव योगेश शर्मा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता धर्मदेव तिवारी शमशाद हुसैन जावेद फारुकी निहाल भाई कैसर अली नुसरत जहां परवीन किशोरी नाजिया जसीम मियां बाबू भाई डॉक्टर समसुल हसन जमील अहमद दिलावर आदि लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं*

Don`t copy text!