बदायूँ लोकसभा क्षेत्र के गुन्नौर विधानसभा के लिए भाजपा ने सुधीर मल्होत्रा को प्रभारी तथा अखिलेश यादव को विधानसभा संयोजक नामित किया

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूँ।बदायूँलोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली संभल विधानसभा क्षेत्र गुन्नौर के लिए भाजपा पश्चिमी क्षेत्र उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने लोकसभा क्षेत्र रात्रि प्रवास योजना कार्यक्रम के मध्य नजर पूर्व में विधानसभा संयोजक तथा विधानसभा प्रभारी के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए सुधीर मल्होत्रा को प्रभारी तथा अखिलेश यादव को संयोजक नामित किया हैl

ज्ञात रहे बदायूँ लोकसभा क्षेत्र में संभल क्षेत्र की विधानसभा गुन्नौर क्षेत्र के मतदाता अपने मतों का प्रयोग करते हैंl
भाजपा ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं को जन-जन एवं धरातल पर फोकस करने के उद्देश्य से विधानसभा प्रभारी तथा संयोजकों को क्षेत्र में रात्रि प्रवास करने के निर्देश दिए गए हैंl

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

Don`t copy text!