अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी के तत्वाधान में मदरसा महासम्मेलन व संवाद का कार्यक्रम का आयोजन
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी । मदरसा आधुनीकीरण शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में महासम्मेलन व संवाद का कार्यक्रम अनूपगंज के महाबीरन मैदान में आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
कार्यक्रम के शुरूआत में बोलते हुए मदरसा आधुनीकीकरण शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष हाजी समीउल्लाह खान शुऐब ने मदरसा शिक्षकों की तमाम समस्याओं को सामने रखते हुए कहा कि मदरसा शिक्षकों को केन्द्र व राज्य सरकार से मिलने वाले केन्द्रांश व राज्यांश का भुगतान पिछले 6सालों से नही हुआ है इतना ही नही प्रदेश सरकार से मिलने वाला अतिरिक्त राज्यांश 2 से 3 हजार रुपए प्रतिमाह का भुगतान भी पिछले सात माह से नही हो रहा जिस कारण मदरसा आधुनीकीरण शिक्षक धीरे-धीरे भुखमरी की कगार पर पहुंचते जा रहे हैं,जबकि जब भी शिक्षकों के बकाए मानदेय की आवाज उठाई जाती है तो सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है भारत सरकार द्वारा इस योजना को बंद करने का नोटिफिकेशन जारी करते हुए मदरसों में आधुनिक शिक्षा दे रहे उत्तर प्रदेश में 21500 हिंदू मुस्लिम समाज के शिक्षक बेरोजगार हो चुके है।
महासम्मेलन व संवाद कार्यक्रम में बोलते हुए राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि हमें इस बात की तकलीफ है कि कुछ परिस्थितियों की वजह से मदरसा शिक्षकों को तमाम परेशानियों से रूबरू होना पडा लेकिन अब योगी सरकार मदरसा आधुनीकीकरण शिक्षकों की समस्याओं को जड से खत्म कर उनकी समस्त जरूरतों का ख्याल रखेगी केन्द्र व राज्य सरकार से इस बात पर लगातार वार्ता चल रही है कि मदरसा आधुनीकीकरण शिक्षकों को मिलने वाले केन्द्रांश व राज्यांश का भुगतान रमजान व ईद से पहले कर दिया जाए,क्योंकि आपकी अपनी सरकार को यह पता है कि हम बगैर मदरसा आधुनीकीरण शिक्षकों की बेहतरी के मदरसा के बच्चों को आज के समय आधुनिक शिक्षा नही दी जा सकती है।
श्री आजाद ने आगे कहा कि मदरसा आधुनीकीकरण शिक्षकों की समस्त परेशानियों को हमारी सरकार जड से खत्म करेंगी,जिससे भविष्य में कभी भी शिक्षकों को फिर से परेशानी न झेलनी पडे इसको लेकर सारा खाका तैयार हो चुका है।
अंत में मदरसा आधुनीकीकरण शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष हाजी समीउल्लाह खान शुऐब के नेतृत्व में शिक्षकों ने योजना का पुनः पूर्ण रूप से राज्य सरकार द्वारा चलाया जाए व बकाया मानदेय दिलाए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा।
संवाद कार्यक्रम में बहराईच,गोंण्डा,बलरामपुर,अयोध्या,लखनऊ,अमेठी,जौनपुर,अम्बेडकर नगर जिले के मदरसा आधुनीकीकरण शिक्षक भी शामिल हुए।
इस मौके पर इब्राहिम अंसारी, सुहेल अंसारी, मोहसिन खान, आवेश मोनिश, महबूब, अशहद,अभिषेक पाण्डे,सलमान अफजाल,रफत जहां,जियाऊद्दीन सहित तमाम मदरसा शिक्षक मौजूद रहे।

