जिला गंगा समिति बदायूं द्वारा स्कूलों का कराया गया गंगा घाट अटैना का भ्रमण

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। आज विद्यालयों में नदियों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन जिला गंगा समिति द्वारा कराया गया

कार्यक्रम के मुख्य अथिति प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग बदायूं श्री प्रदीप कुमार वर्मा जी की उपस्थिति में गंगा घाट भ्रमण गंगा स्वक्षता गंगा शपथ और गंगा पर फोटो ग्राफी कराई गई श्री प्रदीप कुमार वर्मा जी प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग जी ने गंगा के पौराणिक इतिहास और उसके महत्व पर प्रकाश डाला और सभी बच्चों से गंगा और गंगा सहित समस्त नदियों को भी स्वक्ष रखने और अपनी सहभागिता की आम जन को जागरूक करने की अपील की और जनपद में चलाए जा रहे कार्यक्रम की प्रसंशा की तथा DPO नमामी गंगे अनुज प्रताप सिंह और अशोक तोमर , गंगा भाग प्रमुख गंगा समग्र के द्वारा गंगा पर कराए जा रहे गंगा जागरूकता कार्यक्रमों की प्रसंशा की सुंदर घाट बताया और घाट को घूमकर अति उत्साहित दिखे । सभी ने घाट भ्रमण की तारीफ की बच्चो ने कहा की इस तरह के आयोजन समय समय पर होना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में समस्त बच्चो को गंगा स्वक्षता की शपथ कराई गई भ्रमण में विनय कुमार राणा , राजेश कुमार सिंह , महिमा सिंह , संजीव श्रीवास्तव, राजेश कुमार समेत अनेक बच्चे और स्टाफ उपस्थित रहा।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!