सीमा जागरण मंच एक अनोखी संस्था जो लोगों करती है सीमा के प्रति जागरूक

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। नई दिल्ली सीमा जागरण मंच एक संगठन है, जो कि समाज में लोगों को सीमा के प्रति संवेदनशील और जागरूक करने के लिए कार्य करता है। सीमा जागरण मंच के यमुना विहार विभाग ने 1 मार्च 2023 को सीमा विमर्श कार्यक्रम का आयोजन डॉ बी आर अंबेडकर कॉलेज, यूनिवर्सिटी ऑफ़ दिल्ली में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का विषय था “सीमाओं पर जनसांख्यिकी परिवर्तन एक प्रमुख सुरक्षा चुनौती”।

जिसके मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल वी. के. चतुर्वेदी (परम विशिष्ट सेवा पदक (पीवीएसएम), अति विशिष्ट सेवा पदक (एवीएसएम), पूर्व सैनिक सेवा परिषद, वेटरनरी प्रेसिडेंट) और वक्ता डॉ श्याम नारायण पांडे, (मोती लाल नेहरू इवनिंग कॉलेज) रहे और यह कार्यक्रम अंबेडकर कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर आर एन दुबे की अध्यक्षता में हुआ।लेफ्टिनेंट जनरल चतुर्वेदी जी ने वहां के विद्यार्थियों को जम्मू से लेकर केरल तक होने वाली समस्याओं पर प्रकाश डाला साथ ही समस्याओं के क्या-क्या समाधान हो सकते हैं उनके विषय में भी विद्यार्थियों को जागरूक किया साथ ही डॉ श्याम नारायण पांडे जी ने सीमावर्ती क्षेत्रों में आए डेमोग्राफिक इंबैलेंस और उससे जुड़ी सीमावर्ती क्षेत्रो मैं आ रही समस्याओ की महत्वपूर्ण जानकारियां विद्यार्थियों के साथ साझा की और इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रन दुबे जी ने बढ़ती हुई जनसंख्या पर अपना विचार रखें और उससे होने वाले खतरों पर भी प्रकाश डाला
इस कार्यक्रम में कॉलेज के सभी छात्र-छात्राओं और एनसीसी के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री अभिषेक जैन जी (संयोजक), मनीष जी (सहसंयोजक), लेफ्टिनेंट प्रोफेसर राजवीर वत्स जी व यमुना विहार विभाग के सीमा जागरण मंच के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

*मुकीम अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

Don`t copy text!