त्यौहारों तथा लोकसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत सी ओ ने नगर में भारी पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च अवांछनीय रूप से घूम रहे लोगों से की पूछताछ
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान। नगर मैंआगामी त्यौहारों व लोकसभा चुनाव निर्वाचन के दृष्टिगत सी ओ, आलोक कुमार ने नगर में भारी पुलिस बल के साथ भृमड करते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से लोगों को जागरूक किया l
सीओ आलोक कुमार ने लोगों को आगामी लोकसभा चुनाव में किसी के बहकावे में ना आने की हिदायत देते हुए चेतावनी दी कि वह किसी के बहकावे मैं ना आए तथा निष्पक्ष होकर मतदान करें और किसी को कोई डराए धमकाए तो तुरंत पुलिस को सूचित करें अपराध तथा अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु पुलिस बल आपके साथ 24 घंटे तत्पर है उन्होंने लोगों से संदिग्ध वाहन/ संदिग्ध व्यक्तियों की पुलिस को तत्काल सूचना देने का अनुरोध किया इस दौरान उन्होंने तथा अवांछनीय लोगों ओर वाहनो को चेक करते हुए अवांछनीय लोगों को सख्त हिदायत देते हुए उन्हें चेतावनी दी कि अगर वह दोबारा अनावश्यक घूमते हुए मिले तो पुलिस कार्रवाई करने के लिए बेवस होगी l उन्होंने पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए l शुक्रवार को नगर में सी ओ आलोक कुमार व कोतवाल सौरभ सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ नगर में फ्लैग मार्च किया ।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

