मोबाइल वेटरिनरी एम्बुलेंस स्टाफ के साथ शराबियों ने की मारपीट जान से मार देने की दी धमकी ,मचाया उत्पात

मुकीम अहमद अंसारी

स्टाफ सहकमी ने चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के लिए दी तहरीर पुलिस जांच में जुटी

सहसवान पशुपालन विभाग द्वारा संचालित मोबाइल बैटरी एंबुलेंस 1962 के स्टाफ को ग्राम पीतम नगला निवासी पशुपालक ने पशु के बीमार होने की मोबाइल पर जानकारी दी जिस पर एंबुलेंस मौके पर जा रहा था की बीच रास्ते में शराब के ठेके पर खुलेआम शराब पीकर उत्पात मचा रहे शराबियों ने यातायत मैं ट्रैक्टर तिरछा करके खड़ा कर दिया जिससे आवा गमन ठप था एंबुलेंस स्टाफ चालक ने जब ट्रैक्टर हटाने का उपरोक्त लोगों से अनुरोध किया तो वह गाली गलौज पर उतर आए तथा मारपीट करने लगे जिसका स्टाफ कर्मचारियों ने वीडियो बनाते हुए वायरल कर दिया शराबी लोग स्टाफ को वीडियो में खुलेआम जान से मार देने की धमकी दे रहे हैं स्टाफ सहकर्मी ने चार लोगों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने गाली गलौज मारपीट तथा जान से मार देने की धमकी का प्रार्थना पत्र पुलिस को सौंपते हुए कार्यवाही की मांग की है पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है l
पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में मोबाइल वेटरिनरी एम्बुलेंस 1962 के सहकर्मी वीरेश पुत्र गोपीचंद निवासी ग्राम सरकी खेड़ा थाना मुजरिया ने बताया की थाना कोतवाली सहसवान के ग्राम पीतम नगर निवासी बबलू ने एंबुलेंस के नंबर पर कॉल करके भैंस के गंभीर रूप से बीमार होने की जानकारी दी जिस पर एंबुलेंस मैं एमपीपी वीरेंद्र सिंह डॉक्टर संजीव कुमार आदि उपचार बास्ते पीतम नगर जा रहे थे जैसे ही ग्राम पीतम नगर पहुंची ग्राम के शराब ठेके पर कुछ लोग अपराहन 1:00 बजे के लगभग आवागमन के रास्ते पर आडा तिरछा खड़ा करके आवागमन अवरुद्ध कर दिया तथा खुलेआम शराब पीकर उत्पात मचाने लगे जब चालक ने उपरोक्त लोगों से ट्रैक्टर हटाने का अनुरोध किया तो वह गाली गलौज मारपीट करने लगे जिसका वीडियो स्टाफ कर्मियों ने बना लिया उपरोक्त लोग स्टाफ को खुलेआम जान से मार देने की धमकी भी दे रहे हैं l

Don`t copy text!