मसौली बाराबंकी। मारूति सुजुकी अरीना बाराबंकी द्वारा जैदपुर के खेल मैदान में ग्रामीण महोत्सव का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन अंकिता शुक्ला ए आर टी ओ बाराबंकी द्वारा फीता काट कर किया गया।
जानकारी के अनुसार जैदपुर के नगर पंचायत के बगल खेल के मैदान में सोमवार को ग्रामीण महोत्सव में मुख्य अतिथि ए आर टी ओ अंकिता शुक्ला बाराबंकी द्वारा फीता काट व दीप जलाकर उदधाटन किया गया। वहीं चेयरमैन प्रतिनिधि प्रतिनिधि दाऊद अंसारी का भी स्वागत किया गया। साथ महोत्सव के दौरान मारूति सुजुकी की बुकिंग करने वाले राजाराम,ग्या प्रसाद सहित दर्जनों लोगों को भी गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर हीरों एजेंसी जैदपुर के प्रबंधक समाजसेवी मो0 सालिम तव्वाब अंसारी अजमी रिजवी अकरम खान,नदीम खान विरेंद्र गुप्ता,कलीम अंसारी महेंत शुक्ला,अश्वनी,मोहित पांडे, अमन मुस्तफा अली सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

