पांच दिवसीय द्वितीय चरण समावेशी शिक्षा हेतु नोडल टीचर्स प्रशिक्षण ब्लॉक संसाधन केंद्र- असरासी,
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं। कादरचौक में तृतीय दिवस पर नोडल टीचर्स विनीत सोलंकी व समीर साहिल ने प्रार्थना कर प्रशिक्षण आरम्भ किया। समेकित शिक्षा प्रशिक्षण के प्रशिक्षक सुरेश मिश्रा ने बौद्धिक दिव्यांग बच्चों की विशेष श्रृंखला में प्रामस्तिष्कीय पक्षाघात एवं स्वालीनता के विषय पर विशेष चर्चा की। प्रशिक्षक संतोष राय ने मूक-बधिर बच्चों को शिक्षण के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षक इंदल कुमार ने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को शिक्षण अधिगम सामग्री को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। अंत में राष्ट्रगान किया गया। प्रशिक्षणार्थियों में समीर साहिल, ज़मीर अहमद, अंकित नारंग, अनीस अहमद खान, ललित कुमार माहेश्वरी, अहमद मियां, सौरभ, जॉनी भास्कर, सोवरन सिंह, पवन थारू, रूबी त्यागी, योगेश कुमार शर्मा, रजा अहमद, गुलाब सिंह यादव, मुकेश, विपिन प्रताप मौर्य, मोहम्मद नवेद, सुभाष, शिव कुमारी शाक्य, मिस राधा माहेश्वरी, मंजरी दीक्षित, प्रेम सिंह, जावेद हैदर, विनीत कुमार सोलंकी आदि।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

