डीएम ने उद्यमियों व व्यापारियों को दिलाई मतदान की शपथ

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूँः 12 मार्च। कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक के उपरांत जिलाधिकारी मनोज कुमार ने उद्यमियों व व्यापारियों को मतदान की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सभी पंजीकृत मतदाता आगामी सामान्य लोकसभा निर्वाचन 2024 में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्यक करें। उन्होंने उद्यमियों व व्यापारियों से स्वीप गतिविधियों व मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि अभी भी अपना वोट बनवा सकते है।
इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट अरुण कुमार, उप जिलाधिकारी सदर सुखलाल प्रसाद वर्मा, उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार उपाध्याय, पीडी डीआरडीए बलराम कुमार, सहायक आयुक्त खाद्य सीएल यादव सहित अन्य अधिकारी, उद्यमी व व्यापारी मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

Don`t copy text!