सरकारी परमिशन की आड़ में धड़ल्ले से बेंच रहे प्राइवेट मिट्टी

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। थाना जहांगीराबाद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भट्ठा पुरवा में एफसीआई में मिट्टी डालने हेतु सरकारी परमिशन हुआ है। सरकारी परमिशन की आड़ में धड़ल्ले से प्राइवेट मिट्टी महंगे दामों में बेची जा रही है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक एसपी पी भट्ठे पर सौ डम्फर मिट्टी, गुप्ता फैक्ट्री,सूतमिल, सहित विभिन्न स्थानों पर छः हज़ार रुपए प्रति डंफर के हिसाब से मिट्टी बेची गई है। वहीं करीब सात सौ डंफर और मिट्टी एक निकटतम फैक्ट्री में गिराने का कॉन्ट्रैक्ट किया जा चुका है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि सरकार के नियमों को ताख पर रखकर सात आठ बजे तक चलता है मिट्टी खनन का कार्य।

मानक: वहीं अगर हम मिट्टी खनन की बात करें तो मानक विहीन तरीके से मिट्टी खनन का कार्य किया जा रहा। खनन स्थान पर खनन से सबंधित जानकारी हेतु किसी भी प्रकार का कोई बोर्ड नहीं लगाया गया है। डम्फरों पर पन्नी या तिरपाल का प्रयोग नहीं किया जा रहा है और न ही सड़कों पर उड़ रही धूल मिट्टी को कम करने हेतु पानी का छिड़काव भी नहीं कराया जा रहा है। लगातार डम्फरो के आवागम से सड़क बर्बाद हो गई हैं। सड़क में जगह जगह बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं और लगातार सड़क उखड़ती जा रही है।

Don`t copy text!