पिकप की चपेट मे आने से दो गम्भीर

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दादरा चौराहे के निकट पिकप की चपेट मे आने से दो चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हे ट्रामा सेन्टर लखनऊ मे भर्ती कराया गया है।
बताते चले जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बीबीपुर निवासी चांद बाबू पुत्र कमरुद्दीन अपने चचेरे भाई सहाबुद्दीन पुत्र शाहिद अली निवासी दादरा के साथ सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पलहरी स्थित बकरी बाजार जा रहे थे बाईक सवार जैसे ही दादरा चौराहे से पलहरी की ओर मुडे कि बाराबंकी की ओर से तेज रफ्तार मे आ रही पिकप नंबर यूपी 32 टी एन ने टककर मार दी जिससे दोनो बाईक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हे एम्बूलैंस से जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेन्टर लखनऊ रेफर किया गया है।

Don`t copy text!