विद्यालय परिसर मे झूले पाकर बच्चे सहित शिक्षक खिलखिला उठे

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। रोटरी क्लब बाराबंकी के तत्वाधान मे बुधवार को प्राथमिक विद्यालय दरामनगर मे शिक्षरत बच्चो ले शारीरिक विकास के लिए झूले लगवाये विद्यालय परिसर मे झूले पाकर बच्चे सहित शिक्षक खिलखिला उठे तथा रोटरी क्लब को धन्यवाद दिया।
रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष डा0 सुधीर कुमार वर्मा ने कहा कि रोटरी क्लब समाज सेवा के लिए पूर्णतया तत्पर है गरीबों की मदद, पर्यावरण संरक्षण, मेडिकल कैम्प, बच्चों मनोरंजन, स्वास्थ्य आदि कार्यक्रम क्लब के द्वारा लगातार आयोजित करता रहता है।
रोटरी क्लब के सचिव एव मीडिया प्रभारी गिरीश अरोरा ने कहा कि प्राथमिक अवस्था में बच्चों का शारीरिक विकास बहुत तेजी से होता है उन्हें उचित पौष्टिक आहार मिलना चाहिए साथ ही साथ पठन-पाठन के साथ ही खेलकूद भी आवश्यक है आज हम क्लब की तरफ से इस झूले को बच्चों को समर्पित करते हैं और आशा दिलाते हैं कि भविष्य में भी बेसिक विद्यालयों में बच्चों के पठन-पाठन सामग्री खेलकूद सामग्री आदि में योगदान देते रहेंगे। इसके अलावा बच्चो को चाकलेट एव मिष्ठान का वितरण किया गया ।
इस मौक़े पर मनोज जयसवाल, सरस्वती गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष संजय निगम, जागेश अग्रवाल, संगीता गुप्ता, डा0 एन के गुप्ता, सुनील वर्मा, मनोज टंडन, प्रधानाध्यापिका संगीता कुमारी, नम्रता सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Don`t copy text!