मसौली बाराबंकी। राजस्व अभिलेखो मे घूर गढ़ढे के नाम दर्ज भूमि पर खाद गढ्ढा बनवा रहे ग्राम प्रधान पर विपक्षी दबँगो ने लाठी डंडे से हमलाकर घायल कर दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल ग्राम प्रधान का सीएचसी मे चिकित्सीय परीक्षण कराया।
मामला सफदरगंज थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बुधवारा जकरिया का है ग्राम पंचायत के राजस्व अभिलेखो मे घूर गढ़ढे की भूमि पर बीते कुछ समय से गांव के दबँग बजरंग, त्रिवेणी एव अनंतराम ने अवैध कब्जा कर् लिया था विगत दिनों राजस्व टीम ने उक्त भूमि को खाली कराकर ग्राम पंचायत के सुपुर्द कर दिया विगत तीन चार दिनों से उक्त भूमि पर ग्राम प्रधान अनिल कुमार वर्मा खाद गढ्ढा बनवा रहे थे बुधवार को कार्यस्थल पर जैसे ही ग्राम प्रधान पहुंचे तभी बजरंग, त्रिवेणी, अनंतराम पुत्रगण किशुन व रंजीत, अजीत पुत्र बजरंग ने अपने घरो की महिलाओ के साथ ग्राम प्रधान पर लाठी डंडो एव ईट गुम्मो से हमलाकर दिया अचानक हुए हमले मे ग्राम प्रधान वही पर गिरकर बेहौश हो गये तथा मौका पाकर फरार हो गये सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल ग्राम प्रधान का सीएचसी बड़ागांव मे चिकित्सीय परीक्षण कराकर ग्राम प्रधान के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताते चले कि उक्त भूमि पर कब्जेदारी को लेकर उक्त दबँगो ने लेखपाल पर हमला किया था। जिसका मुकदमा थाना सफदरगंज मे दर्ज है।
Related Posts

