बी आर सी कौलहाई पर जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों ने किया मूल्यांकन।
सहसवान। परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य बी आर सी केंद्रों पर शुरू हो गया,जिसमे जूनियर हाईस्कूल के कक्षा 8के बच्चों की कापियों को चेक किया गया।
ब्लॉक संसाधन केंद्र कौलहाई पर शुरू हुए मूल्यांकन कार्य में ब्लॉक सहसवान के 60जूनियर हाईस्कूलों की कक्षा 8 की उत्तर पुस्तिकाओं को संकलित कर मूल्यांकन कराया गया।
मूल्यांकन का खंड शिक्षा अधिकारी मनोज राम और ए आर पी राजन यादव ने अवलोकन किया। बी ई ओ मनोज राम ने शिक्षकों को विभागीय गाइडलाइन के अनुसार मूल्यांकन कर रिपोर्ट कार्ड तैयार करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मूल्यांकन प्रभारी परवेज अनवर,मुकेश मोहन पाठक,सुभाष बाबू,अनीस उद्दीन,रामप्रताप आदि उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

