नहर मे 25 वर्षीय अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। नहर मे 25 वर्षीय अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नहर शव को बाहर निकलवाया ।

पुलिस ने युवती कीतमाम कोशिश की परन्तु पहचान नहीं हो सकी । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया । और मामले की जांच कर रही है। वही ग्रामीण हत्या कर शव को नहर मे फेंके जाने की आंशका जता रहे हैं । जैदपुर थाना क्षेत्र के याकूतगंज गांव के ग्रामीण रविवार प्रात: जब शौच के लिए प्रतापगंज रजबहा नहर की तरफ गए तो मोहद्दीनपुर गांव के निकट बने रेगुलेटर कै पास पानी में उतरा रहे अज्ञात युवती का शव देख उनके होश उड़ गए । नहर में युवती का शव मिलने सूचना फैलतै ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी । हत्या कर शव नहर में फैकै जाने की आशंका जताते हुए ग्रामीणों नै जैदपुर पुलिस को मामलै की सूचना दी। नहर में युवती का शव मिलने की सूचना पर जैदपुर थाना प्रभारी अमित प्रताप सिंह दलबल कै साथ मौक़े पर पहुंचे और शव को नहर सै बाहर निकलवा कर शिनाख्त कै तमाम प्रयास किया लेकिन मौके पर एकत्र भीड़ में सै कोई भी युवती की पहचान नहीं कर सका। जिसके बाद पुलिस नै शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया । थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका शलवर कमीज पहने थी उसकी उम्र करीब 25 वर्ष और शव तीन चार दिन पुरना प्रतीत हो रहा है। शव की शिनाख्त कै लिए आस पास के थानों में युवती की फोटो भेजी गयी है और शोशल मीडिया की भी मदद ली जा रही है।

Don`t copy text!