बिसौली। बच्चों ने खेल ही खेल में चूरन समझकर सल्फास की गोली खाली उसके बाद हालत बिगड़ते ही परिवार में कोहराम मच गया कस्बा मुड़िया धूरे की निवासी राकेश और शहीद के बच्चों ने खाई चूरन समझकर सल्फास की गोली। हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर।

रविवार सुबह 10 बजे जेद पुत्र शहीद 4 वर्ष अनबिया पुत्र शहीद 2 वर्ष एवं संध्या पुत्री राकेश 3 वर्ष रामा पुत्र राकेश डेढ़ वर्ष खेल रहे थे।
वहीं पास में आंगन में गेहूं सूख रहे थे। खेल खेल में बच्चों ने गेहूं में पड़ी सल्फास की गोलियां खा ली।
घर वालों ने की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए और आनन फानन में घायल बच्चों को बिसौली सी एच सी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया
*मुकीम अहमद अंसारी बदायूं*

