बिसौली। नगर की नफीस मस्जिद में मदरसा फैजान ए रजाए मुस्तफा के सदर इरशाद खान के साहबजादे हाफिज मजहर खान ने तरावीह में कुरआन ए पाक सुनाया और उसके सामा के तौर पर हाफिज नौमान अली खां ने कुरान पाक सुना। नमाज के बाद कौम व मुल्क की सलामती और खुशहाली के लिए दुआएं की गई।तरावीह की नमाज के बाद खिताब करते हुए हाफिज मजहर खान ने कहा रमजान का महीना मुक़द्दस महीना है। इस महीने में हर एक इबादत का 70 गुना सबाब मिलता है। उन्होंने जकात, सदका और फितरा वक्त से देने की लोगों से अपील की। इस मौके पर हाफ़िज़ शरीफ रजा जामी, मौलाना आमिल रज़ा, हाफ़िज़ नोमान अली खान, हाफ़िज़ रिज़वान, हाफ़िज़ जीशान, हाफ़िज़ कमरूज्जमा, हाफ़िज़ तनवीर रज़ा, हाफ़िज़ आलम अशरफ़ी, हाफ़िज़ फुरकान, कमेटी के सदर डॉक्टर मुनीर अख्तर, शाहिद, मलिक, मुस्तकीम क़ुरैशी आदि मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

