कुरान मुकम्मल होने पर खुश होकर हजरत मौलाना हाफिज कारी अब्दुल माजिद साहब को दिए तोहफे व नजराना
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान। माहे ए रमजान मुबारक के तीसरे अशरे की 28 वी शब को नगर की निकट मंडी समिति कदम रसूल मस्जिद मैं तरावीह मैं कुरान पाक मुकम्मल हुआ इस मौके पर मस्जिद पर रंग बिरंगी झालरों से रोशनी की गई और फूलों से सजाया गया नमाजियों ने नजराना इमाम अब्दुल माजिद को फूल माला पहना कर मुबारकबाद पेश की साथ ही तोहफे भेंट किए गए उलेमाओ ने इस शब की फजीलत बयां की बताया कि 27 रमजान पूरे होने के साथ तीसरा अशरा मगफिरत का रुखसत हो गया इसके साथ ही देर शाम तक सूरज गुरुब होने के बाद चौथा असरा दोजक से निजात यानी आजादी शुरू हो गई
माहे रमजान मुबारक का महीना बड़ी अजमत व बरकत का महीना है इस मुबारक महीने की बरकत से अल्लाह ताला तमाम गुनाहों को बक्श देता है हमें अल्लाह की रजा हासिल करने के लिए इबादत व तिलावत कर गुनाहों से तौबा करनी चाहिए मिस्किनों से अच्छा बर्ताव करना चाहिए जकात दें झूठ बुराई चोरी जिना से बचें इसके साथ ही सलातो सलाम पेश किया उसके बाद दुआ की गई इस दौरान मस्जिद में नमाजियों की तादाद अधिक रही
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं*

