एसडीएम ने आधा दर्जन गांव के पोलिंग बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं
बिसौली। उपजिलाधिकारी कल्पना जायसवाल ने विधानसभा क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांव के पोलिंग बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जिन मतदान केंद्रों पर सर्वाधिक मतदान होगा वहां संबंधित बीएलओ और प्रधान को सम्मानित किया जाएगा।

शुक्रवार को एसडीएम ने ग्राम पिंदारा, जलालपुर, निजामुद्दीनपुर शाह, पृथ्वीपुर, भमौरी और गुलड़िया आदि गांव के मतदान केंद्रों व बूथों का निरीक्षण किया। उप जिलाधिकारी कल्पना जायसवाल ने पोलिंग बूथों पर आवश्यक व्यवस्थाओं पीने का पानी, शौचालय, पंखा, लाइट एवं खिड़कियों में जाली मच्छरों से बचाव हेतु आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा एक दिन पूर्व जब पोलिंग पार्टियों आती हैं तो बूथ पर उन्हें भोजन की समस्या होती है। ऐसी स्थिति में पोलिंग पार्टी के लिए भोजन की व्यवस्था स्कूल रसोईया द्वारा भुगतान के आधार पर कराई जाएगी। एसडीएम ने चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं

