रिश्तेदार बनकर घर पहुंची महिला मुखिया से की दोस्ती बेडरूम बाथरूम की बनाई वीडियो कर दी वायरल
ब्लैकमेल के नाम पर लाखों रुपए ब जेवर हड़पे ब्लैकमेल करने का सिलसिला जारी

बदायूं। महिला ही अब महिला की दुश्मन बनने लगी है ऐसा ही एक कारनामा थाना इस्लामनगर क्षेत्र के निकटवर्ती एक कस्बे का है जहां कस्बा निवासी एक महिला ने एक महिला से रिश्तेदारी निकालकर दोस्ती की घर आना जाना शुरू किया इसी दौरान रिश्तेदार के रूप में आई महिला ने कस्बा निवासी महिला के बेडरूम तथा बाथरूम की वीडियो क्लिपिंग बना ली तथा वीडियो क्लिपिंग बनाकर उससे लाखों रुपए की नगदी ब जेवर लेने के साथ ही और रुपए की मांग करने लगी जिस पर पीड़िता ने इनकार कर दिया तो रिश्तेदार महिला ने वीडियो क्लिपिंग उसके पति तथा मोहल्ले के कई लोगों को सेंड कर वायरल कर दी पीड़ित ने जब उपरोक्त रिश्तेदार महिला से ऐसा न करने को कहा तो उसने कहा कि मैं जब तक ऐसा करूंगी जब तक की तू आत्महत्या नहीं कर लेती या फिर मुझे चार लाख रुपए दे दे जिससे जिससे पीड़िता डिप्रेशन में आ गई और मामले की जानकारी उसने अपने पति को दी तब पीड़ित महिला ने थाना इस्लामनगर में उपरोक्त रिश्तेदार महिला दोस्त के विरुद्ध धारा 384, 506, 67A सूचना प्रौद्योगिकी में आरोपी महिला के विरुद्ध मामले की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला की तलाश प्रारंभ कर दी है l

जानकारी के मुताबिक थाना इस्लामनगर क्षेत्र के निकटवर्ती कस्बा रुदायन निवासी एक महिला के आवास पर लगभग 9 वर्ष पूर्व थाना उघैती क्षेत्र की एक महिला घर पहुंची थी तथा रिश्तेदारी बताकर उपरोक्त महिला से दोस्ती कर ली दोनों महिलाओं की दोस्ती जब पक्की हो गई तो दोस्त महिला ने अपने रिश्तेदार महिला के बेडरूम मैं सोते हुए बाथरूम मैं नहाते हुए आदि स्थानों की उसकी वीडियो बनाली तथा वीडियो क्लिपिंग दिखाकर उपरोक्त रिश्तेदार महिला ने महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया ब्लैकमेल के रूप में रिश्तेदार महिला ने सर्वप्रथम ढाई लाख रुपए तथा सोने चांदी के जेवर हड़प लिए धीरे-धीरे करके उसने कई बार में लाखों रुपए ले लिए बाद में रिश्तेदार महिला ने उपरोक्त महिला से चार लाख रुपए की और मांग की जिस पर पीड़िता ने इनकार कर दिया तो उपरोक्त रिश्तेदार महिला ने नो वर्ष पूर्व चोरी करके बनाई गई वीडियो क्लिपिंग बा फोटो मेरे पति के मोबाइल तथा उन मोहल्ले वासियों के मोबाइलों पर सेंड करते हुए वीडियो वायरल कर दी जानकारी होने पर जब रिश्तेदार महिला से बात की गई तो उसने कहा कि मैं यह कार्य जब तक करती रहूंगी जब तक कि तुम आत्महत्या नहीं कर लेती या पैसों का इंतजाम कर दो दोस्त महिला की बातें सुनकर मैं डिप्रेशन में चली गई तथा तनाव ग्रस्त हूं मामले की जानकारी परिजनों को दी तब मामले की रिपोर्ट लिखाने आई हूं पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपित रिश्तेदार महिला थाना उघेती क्षेत्र निवासी विरुद्ध मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है l
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं

